पितृपक्ष में श्राद्ध करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है। पितरों का पूजन कर श्राद्ध कर्म किया जाता है। विधिविधान से तर्पण के फल स्वरूप पितरों का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है। मान्यता है कि पितृपक्ष के समय सभी पितर पृथ्वी लोक में निवास करते हैं और वह उम्मीद करते हैं कि उनकी संतान उनके लिए श्राद्ध और तर्पण करे।
ज्योतिषाचार्य श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य के अनुसार, पितृपक्ष की प्रतिपदा का आरंभ 10 सितंबर से हो रहा है और 25 सितंबर को पूर्ण होगा। श्राद्ध व तर्पण कार्यों से पितर तृप्त होते हैं और आशीर्वाद देकर अपने लोक चले जाते हैं, जो लोग अपने पितरों को तृप्त नहीं करते हैं, वे उनके श्राप के भागी बनते हैं। जिसकी वजह से उनके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। पितरों के श्राप के कारण संतान सुख में भी बाधा आती है।
पंचबलि का विशेष महत्व
पितृपक्ष में पंचबलि का विशेष महत्व है। इसमें प्रथम बलि गाय को दूसरी श्वान को, तीसरी काक को चौथी देवादि बलि देवों के निमित्त देव स्थान पर रखें और पांचवीं पिपिलिकादि बलि चींटी के लिए डालें।
पढ़ेंः इस बार 16 दिन का रहेगा पितृपक्ष, भूलकर भी ना करें ये काम, जानें नियम