फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट रन में शामिल होंगे दो मालवाहक जलपोत

Sun, 26 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
water navigation
विज्ञापन
गंगा में जल परिवहन की बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगी। ‘पायलट रन’ वाराणसी से हल्दिया के बीच होगा। एक नहीं, बल्कि दो मालवाहक जलपोत गंगा में उतारे जाएंगे। आठ सौ टन क्षमता के पहले जलपोत में सीमेंट लदा होगा जबकि तीन सौ टन क्षमता के दूसरे जलपोत में मारुति कारें होंगी। जलपरिवहन के शुभारंभ की इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


प्रयास चल रहा है कि पीएम खुद हरी झंडी दिखाकर अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शुभारंभ करेंगे। ‘पायलट रन’ में शामिल होने वाले दोनों जलपोत इसी हफ्ते हल्दिया से पटना पहुंच जाएंगे। पटना में दोनों जलपोतों की धुलाई, सफाई, रंगरोगन और मेंटेनेंस के काम होंगे। उसके बाद उन्हें वाराणसी ले आया जाएगा। यहां माल लोड करने के लिए रामनगर में रैंप तैयार किया जा रहा है। यहीं से दोनों जलपोतों पर सीमेंट और मारुति कारें लोड की जाएंगी।


आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद-हल्दिया जलपरिवहन प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने के लिए पीएमओ से संपर्क किया गया है। पूरी उम्मीद है कि पीएमओ से अनुमति मिल जाएगी। माल ढुलाई के लिए मारुति कंपनी और सीमेंट कंपनी के साथ एमओयू साइन हो चुका है। रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाने के लिए एफकॉन कंपनी को जमीन हैंडओवर कर दी गई है। स्वाइल टेस्ट (मिट्टी का परीक्षण) भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें