फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : नहीं होगी तीर्थयात्रियों को परेशानी, खुला यात्री सेवा केंद्र, मिलेगी हर तरह की सुविधा

Wed, 12 Feb 2025 08:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अगर आप महाकुंभ से वापस लौट रहे हैं और आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही थी तो निराश न हों अब वाराणसी में इसके समाधान के लिए यात्री सेवा केंद्र पिंडरा क्षेत्र में खुल गया है। यहां पर खाने पीने के इंतजाम हैं और यात्रियों की सुविधा का ध्यान है।
विज्ञापन
महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ स्नान के बाद बढ़ती भीड़ और तीर्थयात्रियों के परेशानी को देखते हुए पिंडरा विधायक द्वारा रघुनाथपुर में यात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिसके तहत कुम्भ यात्रियों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि कुम्भ पलट प्रभाव को देखते हुए और श्रद्धालुओं की समस्या के समाधान में यह राहत प्रदान करेगी। उक्त केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य, भोजन व जलपान की व्यवस्था मिलेगी। यात्री की सुविधा के लिए 24 घण्टे भोजन, पानी व चाय के साथ चारपाई की व्यवस्था रहेगी। जिससे उन्हें यात्रा करने पर सहूलियत मिलेगी।


इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय,इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह,  जिलामंत्री फौजदार शर्मा, पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, विपिन सिंह समेत अनेक लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें