फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: मऊ में आ रहे सीएम योगी, 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Fri, 29 May 2026 08:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ दौरे पर आ रहे हैं। सीएम 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 34 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर बनाया गया मंच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब 130 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इनमें 34 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की तथा सभी की जिम्मेदारियां तय कीं।

बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने दोनों जगहों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर किसी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने बताया कि दोनों सभा स्थलों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान केवल पहचान पत्रधारी व्यक्तियों को ही निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा।

टेंट, हेलीपैड और पार्किंग जहां युद्धस्तर पर बनकर तैयार हो गए हैं, वहीं पांती रोड से गांधी मैदान तक जाने वाले लगभग 50 मीटर लंबे खड़ंजा मार्ग को रातोंरात पीच कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें