गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव पास गुरुवार की सुबह ट्रक और पिकअप की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इससे पिकअप सवार एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सर्दी के मौसम की वजह से हल्का कोहरा और धुंध थी। इसी बीच कुंवरपुर गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर वाराणसी जा रहा ट्रक सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गया। दोनों में टक्कर काफी जोरदार थी।
इससे पिकअप सवार नकासु सोनकर(70) निवासी चौरी बाजार भदोही की मौके पर मौत हो गई। उधर पिकअप चालक संदीप पाल(30) कछवा रोड वाराणसी और रवि सोनकर(25) निवासी मुगल पट्टी (मिर्जापुर) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।