फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुल टूटने से घाघरा में समाई पिकअप, चालक और व्यापीर नदी से निकाला

Thu, 19 Dec 2019 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
टूटा पीपा पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर आलू के बोरों से लदी पिकअप अचानक पुल टूटने से घाघरा में समा गई। उसके चालक और एक अन्य युवक वाहन से कूद गए तो आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। वहीं पिकअप की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह आलू के बोरों से लदा पिकप लेकर चालक सोनू बिहार के व्यापारी शंकर के साथ खरीद दरौली के मध्य बने पीपा पुल से बिहार जा रहा था। नदी के उत्तरी पाट पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यापारी और चालक को वाहन ले जाने से मना किया गया।

व्यापारी ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया। वह नहीं माना। इसके बाद वह जैसे ही वाहन को लेकर पुल के बीच में पहुंचा, अचानक पीपा पुल टूट गया। इस दौरान पिकअप चालक व व्यापारी समेत घाघरा में समा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत से चालक और व्यापारी को बाहर निकाला। जबकि पीपा पुल के नीचे पानी गहरा होने के कारण पिकअप का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें