फुलवरिया फोरलेन का निर्माण 2018 में शुरू हुआ। शिवपुर जेल से लेकर बौलिया और लहरतारा तक कुल 7 किलोमीटर के इस सड़क पर दो रेलवे ओवरब्रिज हैं, जिन्हें बनाने में अधिक समय लगा।
फुलवरिया फोरलेन जर्क फ्री किया जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण होना है। इसलिए सेतु निगम इसकी तैयारियों में जुट गया है। विभाग की ओर से इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी 23 झटकों वाले स्थान को समतल किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री काशी दौरे पर इस परियोजना का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
फुलवरिया फोरलेन का निर्माण 2018 में शुरू हुआ। शिवपुर जेल से लेकर बौलिया और लहरतारा तक कुल 7 किलोमीटर के इस सड़क पर दो रेलवे ओवरब्रिज हैं, जिन्हें बनाने में अधिक समय लगा। 15 अगस्त 2023 को इस मार्ग की एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया गया। अक्तूबर में निर्माण पूरा हुआ। नव निर्माण के बाद भी इस मार्ग पर आवागमन आसान नहीं था।
शिवपुर से लेकर लहरतारा तक इस मार्ग पर 23 स्थान ऐसे थे जिस पर झटके लगते थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सेतु निगम ने इसे संज्ञान में लिया और सड़क को जर्क फ्री बनाने में जुटा है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 17 दिसंबर को काशी आ रहे हैं। इस दौरान वे करीब एक हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। फुलवरिया फोरलेन पर ऐसे तो आवागमन चालू है लेकिन इसका आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होगा।
विज्ञापन
परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे प्रधानमंत्री
विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को प्रवास के दौरान फुलवरिया फोरलेन व छह अन्य निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर सेतु निगम व
लोक निर्माण विभाग पुर जोर तैयारियों में जुटा है। सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही उस पर पैचिंग कराई जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री इस मार्ग से सफर