इनके द्वारा बूथ के अंदर की फोटो व वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों पर धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रवि उर्फ अनुज वर्मा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।