फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में दो साल बाद होगी 2024-25 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा, चार मई को होगी परीक्षा

Thu, 30 Apr 2026 04:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 के लिए पिछले साल ढाई महीने तक आवेदन लिया गया। अब दो साल बाद चार मई को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 की पीएचडी के दाखिले अब तक नहीं हो पाए हैं। सत्र 2026-27 शुरू हो गया है, ऐसे में विवि प्रशासन ने दो साल बाद प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि तय की है। सत्र 2024-25 के लिए पिछले साल ढाई महीने तक आवेदन लिया गया। अब दो साल बाद चार मई को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसका अभ्यर्थियों को इंतजार रहेगा।

विज्ञापन


विवि में 29 विभागों में पीएचडी की 399 सीट हैं। नियमानुसार हर साल शोध प्रवेश परीक्षा होनी चाहिए लेकिन सत्र विवि में सत्र 2026-27 शुरू हो रहा है लेकिन अब तक 2024-25 में ही पीएचडी के दाखिले नहीं शुरू हो पाए हैं। अब विवि की ओर से 4 मई को प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है।

जहां तक आवेदन की बात है तो सत्र 2024-25 के लिए 29 सितंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। एक तो ऑनलाइन आवेदन में देरी की गई, दूसरे आवेदन के पांच महीने बाद अब प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है।जिस तरह से शोध प्रवेश परीक्षा में देरी हो रही है, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि सत्र 2024-25 की शोध प्रवेश परीक्षा 4 मई को कराई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 10 विभाग जहां हैं सर्वाधिक सीटें

  • संस्कृत 60 सीट
  • समाजशास्त्र 50 सीट
  • सोशल वर्क 42
  • अर्थशास्त्र 41
  • अंग्रेजी 30 सीट
  • पालिटिकल साइंस 25
  • मनोविज्ञान 25
  • एजूकेशन 17
  • दर्शनशास्त्र 12
  • म्यूजिक 9

कब-कब बढ़ी आवेदन की डेट
  • 29 सितंबर से 28 अक्तूबर 2025 तक
  • 29 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक
  • 6 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक
  • 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक
  • 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें