आरोप है कि जयदीप, प्रमोद और प्रदीप ने घर बुलाकर बंदूक की नोक पर पांच चेक छीना। 11 जुलाई की रात जयदीप, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह और तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर पर आए। महिलाओं से बदसलूकी की और धमकी दी कि 31 जुलाई तक 50 लाख रुपया नहीं मिला तो पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लेंगे। आरोप है कि जयदीप, प्रमोद ने जबरन पेट्रोल पंप बंद करा दिया है। इस बारे में सिगरा थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।