फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत आपके शहर में क्या है आज

Sun, 21 Feb 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
petrol diesel price - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी में अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति नहीं है। वाराणसी में आज के दाम सामने आ गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमटेड (आईओसीएल) के अनुसार, पेट्रोल शहर में 88.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.27 रुपये है।

विज्ञापन


वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन

पेट्रोल मूल्यवृद्धि से खफा वाराणसी व्यपार मंडल व काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुबह सिगरा इलाके में पैदल मार्च निकाला। साजन तिराहे से निकली पदयात्रा में काफी संख्या में जुटे व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पेट्रोल डीजल के रेट कम करने की सरकार से मांग की।

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बढ़ती महंगाई में यह पेट्रो मूल्यवृद्धि आग में घी काम कर रही है। ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो रहा है, जिससे व्यापारियों के साथ ही आम जनता पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। सरकार तत्काल बढ़े हुए रेट वापस ले। साजन तिराहे से शुरू पदयात्रा के जरिए विरोध दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें