रामप्रवेश के शतकीय से परिचालन विभाग जीता
इससे पूर्व हुए मुकाबले में विद्युत (सामान्य) की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से संजय साहू ने 24 गेंद पर 7 चौके की मदद से 30 रन, रमेश यादव ने 16 गेंद पर पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए। परिचालन के विमलेश ने चार ओवर में 26 रन देकर कर दो विकेट, अजीत ने 26 रन देकर दो विकेट लिए।
146 के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने रामप्रवेश के 35 गेंद पर 13 चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की बदौलत 9.3 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। विद्युत विभाग के रमेश ने तीन ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल और दूर संचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश ने दिया।