फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी वंदन में शिल्पा संगीत महाविद्यालय के छात्रों की प्रस्तुति

विज्ञापन
नमो घाट पर आयोजित काशी वंदन में बेंजो वादन की प्रस्तुति देती अप्रमिति गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
नमो घाट पर आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में शिल्पा संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने संगीत, गायन और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनन झुनझुनवाला ने भजन शिव कैलाशों के वासी... से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने शिवोहम-शिवोहम गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सृष्टि लक्ष्मी गुप्ता, कात्यायनी गुप्ता, प्रगति और वैष्णवी ने इस नृत्य में भाग लिया। अप्रमिति गुप्ता ने कीबोर्ड पर राग तोड़ी की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वेदिका राय ने राग वृंदावनी सारंग और विविक्ता मिश्रा ने राग भूपाली की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुतियों में कृति शिशिर नागर ने तराना पेश किया।
आर्या सेठ ने राधा गोरी-गोरी... और मेहर रौनियार ने कथक की प्रस्तुति दी। अयति भार्गव ने हे शशि शेखर... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालय की निर्देशिका शिल्पा गांगुली, ऋतु सिंह, लक्ष्मी गुप्ता और पूजा गुप्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें