फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना टीकाकरण वाले होंगे पुरस्कृत, दोनों डोज लगवाने वालों का लकी ड्रा में निकला नाम

Thu, 08 Apr 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को पुरस्कृत करने के शासन के फैसले के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सीआईएसएफ जवान समेत चार के नाम की घोषणा की गई। विजेताओं को 10 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता को लेकर 16 जनवरी से 3 अप्रैल तक दोनों डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

सीएमओ कार्यालय में अपर नगर मजिस्ट्रेट गिरीश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में हुए आयोजन में 6 साल के बच्चे प्रांजल साहू ने लकी ड्रा निकाला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.वीएस राय और जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी हरिवंश राय ने बताया कि 16 जनवरी से 3 अप्रैल तक 12985 हेल्थ केयर वर्कर और 12880 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण कार्ड को लकी ड्रा में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 6 साल के बच्चे ने 4 लोगों का नाम निकाला और सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, प्रशासनिक अधिकारी शेषमणि, यूनिसेफ के डॉक्टर शाहिद, संजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



लकी ड्रॉ के विजेता
1-    मीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, नया पुरवा, हाथी सेवापुरी 
2-    संतोष कुमार सिंह, शिवपुरवा 
3-    पूनम गुप्ता, एएनएम, तेंदुई, सेवापुरी 
4-    पशुपति नाथ सिंह, एसआई, सीआइएसएफ कॉलोनी, बाबतपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें