फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चिलचिलाती धूप में एक घंटे जाम में जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर का लिप्पन तिराहा जाम का केंद्र बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण वाहन स्वामियों द्वारा लेन तोड़ना तो है ही, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से सवारियां बैठाना और उतारना है। यहां जाम लगने पर तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस भी असहाय महसूस करती है। लोगों ने जाम से मुक्ति दिलाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


आम तौर पर स्कूल खुले होते हैं तो जाम लगता ही है, लेकिन अब तो गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो चुकी हैं, इसके बाद भी सोमवार को तिराहे पर दोपहर 12 बजे भीषण जाम लग गया। रेलवे ओवरब्रिज पर दूर तक एक लेन में वाहनों की कतार लग गई। जाम से मुक्ति दिलाने में लिप्पन तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस को नाकों चने चबाने पड़े। इस बीच जाम में फंसे वाहन स्वामियों को चिलचिलाती धूप और गर्मी में लगभग एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लिप्पन तिराहा जाम का केंद्र बन चुका है। पुलिस प्रशासन को संभ्रांत लोगों, वाहन स्वामियों, सामाजिक लोगों के साथ मिल बैठकर कोई रास्ता निकालना चाहिए। नहीं तो यह समस्या नगर के लिए नासूर बन जाएगी।





हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करते हैं। तिराहे पर कई पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस तैनात किए गए हैं लेकिन लोगों के सहयोग के बिना वे खुद को असहाय पाते हैं। शीघ्र ही इसको लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजय कुमार चौहान, सीओ भदोही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें