फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दर्शन के लिए भवन तोड़ने का विरोध, विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में लहराए काले झंडे

Wed, 14 Feb 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में लहराए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी में अपने पूर्वजों के पैतृक आवास बचाने के साथ-साथ विशेश्वर पहाड़ी की रक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने महाशिवरात्रि को काला दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर योजना का विरोध कर रहे काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के निवासियों और दुकानदारों ने काले झंडे लगाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


मंदिर परिक्षेत्र में बसे मोहल्लों के 273 भवनों को तोड़ कर काशी विश्वनाथ को गंगा दर्शन कराने की योजना के विरोध में क्षेत्रीय नागरिकों ने काला दिवस मनाने का निर्णय पूर्व में किया था।

इसके चलते विश्वनाथ मंदिर, नीलकंठ, लाहौरी टोला, ब्रह्मनाल और नेपाली खपड़ा मोहल्लों में क्षेत्रीय नागरिकों ने अपने-अपने घरों और दुकानों पर सोमवार शाम को ही काला झंडा लगा दिया था।
विज्ञापन

काले झंडे लगते ही पुलिस और  प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। पुलिस व नागरिकों में काला झंडा लगाने को लेकर कुछ जगह नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में लहराए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
गंगा दर्शन योजना का विरोध करने वाले वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा काशी की पौराणिक धरोहर से छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश के बावजूद उनकी सरकार काशी के अस्तित्व को मिटाने पर आमादा है।

इस दौरान ने शपथ ली कि हम अपने पुरखों के बनाए भवनों और विरासत को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने कहा कि मकानों-दुकानों पर काले झंडे लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रकट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें