वाराणसी की नदेसर स्थित मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई, साथ ही पिंडरा के ईदगाह में में लोगों ने नमाज अदा की। वहीं सवान का महीना और सोमवार होने के चलते एक जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग अमाज अदा कर लौट रहे तो दूसरी ओर कांवरिया महादेव को जल चढ़ाने जा रहे हैं।
वाराणसी में नमाज अदा करके आते लोग और जलाभिषेक करने जाते श्रद्धालु
शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा
यहां भी बदला रहेगा मार्ग :
- नई सड़क से दालमंडी की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोदौलिया से दशाश्वमेध की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन कैंट से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए साजन सिनेमा तिराहा से जाएंगे। काशी विद्यापीठ की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।
- लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर नमाज के समय नई सड़क पर बेनिया बाग की तरफ से वाहनों को बेनियाबाग तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पियरी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- एलटी कॉलेज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ वाहनों को नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कचहरी, आंबेडकर चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। इसी प्रकार पांडेयपुर की तरफ से वाहनों को डीआईजी आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- नमाज के दौरान पूर्व में जारी सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे।
- एंबुलेंस और शव वाहन रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।