फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गैर माझी समाज के लोगों को मोटर बोट संचालन नहीं करने देंगे, नाविक समाज की चेतावनी

Wed, 02 Jul 2025 04:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

नाविक समाज ने विशेष बैठक बुलाई और चेतावनी दी है कि यदि गंगा में क्रूजों की संख्या और बढ़ाई गई तो नाविक समाज विरोध करेगा। गैरमाझी समाज के लोगों को मोटर वोट के संचालन के लाइसेंस दिए गए तो वे आर-पार की लड़ाई के लिए विवश होंगे। 
विज्ञापन
मांझी समाज की बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियानाला घाट पर माझी समाज की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर क्रूजों की संख्या बढ़ाई गई तो हम लोग आरपार की लड़ाई क़े लिए विवश होंगे। नाविक समाज इसका पुरजोर विरोध करेगा और यदि गैर माझी समाज क़े लोगों क़ो मोटर बोट क़े संचालन का लाइसेंस दिया गया तो इसका भी विरोध किया जायेगा।

विज्ञापन


सभी ने एक स्वर में कहा कि जो व्यवस्था हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है वर्तमान में उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। माझी समाज ऐसी किसी भी व्यवस्था का विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। हमारे बार-बार विरोध के बाद भी गैरमाझी समाज के लोग गुंडई के बलपर नावों का संचालन कर रहे हैं।

प्रशासन ऐसे लोगों को दिए गए लाइसेंस तत्काल रद करें अन्यथा हम व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मुख्य रूप से बसंत साहनी दिनेश साहनी रवि साहनी महेश साहनी आशीष साहनी रवि साहनी छेदी साहनी राजकुमार साहनी लोक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें