फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिर्फ पांच रुपये को लेकर दुकानदार को लाठी-डंडे से मार डाला, तीन घायल

Mon, 03 Aug 2020 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में गांधी मोहल्ला में सोमवार की सुबह 12 से ज्यादा लोगों ने अंडा दुकानदार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके दो भतीजे मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं उसकी दुकान में तोड़-फोड़ की गई है। मामले की जानकारी के बाद सिकंदरपुर थाना की पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह मुर्शीद(50), उसका बेटा जाहिद(17) और तौहिद(20) अपने अंडे की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नगर के ही एक दबंग परिवार के 12 से ज्यादा की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया।


हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के जाने के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सीएससी पहुंची और घायलों से मामले की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी है।

सिकंदरपुर के थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा के अनुसार, दो दिन पहले शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया था। उसी को लेकर आज मारपीट हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई थी कहासुनी
गंधी मोहल्ला में शनिवार की शाम मोहल्ला निवासी युवक शराब के नशे में मोहल्ले के ही मुर्शीद की दुकान पर पहुंचा। उसने पांच रुपये की मांग की। मुर्शीद ने कहा कि अभी पैसे नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद शराबी युवक ने साथियों को बुला लिया और उन लोगों ने मुर्शीद व उसके भतीजे नईम को बुरी तरह से पीटा। नईम को काफी चोटें आईं। पीड़ित परिवार के अनुसार मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मुर्शीद व उनके दो लड़कों को पकड़कर चौकी पर बैठाए रखा।

बाद में दबाव डालकर इलाज के नाम पर कुछ पैसा दिलवाकर सुलह समझौता करा दिया। इससे मनबढ़ों का मन और बढ़ गया और उन्होंने सोमवार को दुकानदार पर हमला बोल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें