फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी के प्रमुख बिल्डर अनिल कुमार सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 03 Aug 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमिल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी शहर के प्रमुख बिल्डर और वाराणसी बिल्डर एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार सिंह(57) का शव सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद वाराणसी स्थित टकटकपुर आवास पर पहुंचेगा। यहां से अपराह्न (दोपहर) बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट ले जाएंगे। बिल्डर अनुल कुमार सिंह ने कैंसर उपचार के दौरान रविवार को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

इनके निधन पर रियल इस्टेट सहित अन्य व्यापार, उद्योग जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अनिल कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए। बड़ा बेटा अमेरिका स्थित एक बैंक में है तो छोटा बेटा आशुतोष सिंह रियल इस्टेट का बिजनेस संभालता है।


निधन पर वाराणसी बिल्डर एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, गोविंद केजरीवाल, रमन सिंह, लोकेश गुप्ता, आलोक राय, आकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, जीत, उमाशंकर पोद्दार आदि बिल्डरों ने शोक जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें