फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेंदुए के हमले में पिछले साल घायल हुए लोगों को इस साल में मिला एक लाख का चेक

विज्ञापन
*तेंदुए के हमले के पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री ने सौंपी सहायता राशि*---- चिरईगांव।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में पिछले साल मई में तेंदुए के हमले से घायल हुए ग्रामीणों को एक साल बाद सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर रविवार को उनके घर पहुंचे। हाल-चाल पूछा और सहायता राशि उन्हें प्रदान की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जनता की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है, और इसमें कोई समझौता नहीं होगा। बता दें कि मई 2025 में चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापुरा बस्ती में अचानक तेंदुए के आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। उस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों क्रमशः ग्रामसभा कमौली निवासी सुनील, गौराकलां निवासी जयदेव और शंकरपुर (नवापुर) निवासी प्रदीप मौर्य पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ितों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार से उन्हें मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें