फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा निर्मलीकरण में मांगा जनसहयोग

Tue, 07 Apr 2015 02:02 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन। मोक्षदायिनी गंगा का निर्मलीकरण जरूरी है। हर नागरिक को गंगा की निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लेना होगा। ये बातें सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने कहीं।
विज्ञापन

 नागपुर की राधिका क्रिएशन की ओर से आयोजित रामलीला समाप्त होने के बाद राज्यपाल ने भगवान श्रीराम की आरती भी उतारी। राज्यपाल लगभग ढाई घंटे पीएम के आदर्श गांव में रहे।
राज्यपाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आने वाले दिन में और परिवर्तन होगा। जयापुर को प्रधानमंत्री मोदी ने गोद लिया है। इस गांव को बुलंदियों पर ले जाना है। कहा कि भगवान राम और कृष्ण की इसी देश में हुए। यहीं पर गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियां बहती हैं।
विज्ञापन

 इसलिए यह धरती सबसे पवित्र है। वहीं, नागपुर से आए एकल विद्यालय के कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति को सभी ने सराहा। मंच सज्जा, लाइट और साउंड इफेक्ट ने पूरे आयोजन को और भी भव्य बना दिया। रामलीला में सीता की भूमिका रेणुका मोगरकर, राम की भूमिका सचिन गिरी, लक्ष्मण की भूमिका ललित भवघवे ने निभाई। निर्देशक सारिका पेंडसे की राज्यपाल ने प्रशंसा की।
इस मौके पर गांव की प्रधान दुर्गावती पटेल और पूर्व प्रधान नारायण पटेल ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह में महापौर रामगोपाल मोहले, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर और क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग भी मौजूद थे। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर इंजीनियर बीएन खेतान और जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें