फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजन, अस्पताल में जमकर हंगामा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jan 2020 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में नाटी इमली क्षेत्र के बलभद्र कॉलोनी स्थित निजी चिकित्सक की लापरवाही से शुक्रवार को 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के क्लिनिक पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे। चेतगंज पुलिस ने लापरवाही के मामले में चिकित्सक डॉ. एमएम लाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार महेशपुर लहरतारा निवासी कृष्णकांत दीक्षित अपने 15 वर्षीय बेटे अनिरुद्ध दीक्षित का इलाज करा रहे थे। गुरुवार की रात उनके बेटे की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उन्होंने रात में 12 बजे डॉ. एमएम लाल को पुोन किया लेकिन चिकित्सक ने फोन नहीं उठाया। परेशान पिता बीमार बेटे को लेकर सुबह 5:30 बजे नाटी इमली स्थित चिकित्सक के घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें घर के बाहर ही रोक दिया गया और कहा गया कि डॉक्टर अभी उठे नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती है। कभी चिकित्सक का बेटा देखता था कभी उनकी बहू और कभी उनका कंपाउंडर जांच किया करता था। शुक्रवार सुबह जब कृष्णकांत अपने बेटे को लेकर आए तो उस समय भी कंपाउंडर ने देखा और बोला डॉक्टर साहब आएंगे।

आखिरकार डॉक्टर नहीं आए। इस बीच अनिरुद्ध ने दम तोड़ दिया। अधिवक्ता साथी के बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने भी क्लिनिक पर हंगामा किया। चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर डॉ. एमएम लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें