फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों में पीने के पानी को तरस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी विभागों में पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को पड़ताल में पता चला कि कचहरी में कलेक्ट्रेट और दीवानी परिसर में पीने की पानी की समस्या है। कलेक्ट्रेट परिसर में एक नल और हैंडपंप दिखा। वकीलों ने बताया कि हैंडपंप में साफ पानी नहीं आता है। नल में टंकी से सप्लाई होती है। दोनों ही पानी पीने योग्य नहीं है। आरओ मशीन देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। दीवानी परिसर में सप्लाई का एक नल लगा है। जो नाकाफी है। यही हाल विकास भवन का है। दूसरे तल को छोड़कर बाकी तलों पर आरओ मशीन खराब पड़े हैं। सदर तहसील परिसर में भी एक ही नल है। जो प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोल रहा है। कचहरी में अधिवक्ताओं, फरियादियों और अधिकारियों के अलावा हजारों लोगों का आवागमन होता है। ज्यादातर अधिवक्ता पानी खरीदकर पी रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं ने अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बातचीत -
पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी खरीदना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अभी तक कुछ नहीं हुआ। - दीपक राय, अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर
परिसर में पहले के लगाए सभी आरओ मशीन देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। कोई देखने वाला नहीं है। गर्मी में दिक्कत बढ़ गई है। - सुधीर सिंह, सेंट्रल बार आय व्यय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कई बार अपर जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई।
- अमित कुमार सिंह, अधिवक्ता दीवानी कचहरी
आपसी सहयोग से एक नल लगवाया है। जिस दिन वह खराब होता है पीने के पानी को सब तरस जाते हैं। - विवेक शंकर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें