फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : युवती बेचने की अफवाह पर पुलिसवालों की पिटाई, 12 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Mon, 01 Jul 2019 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र जिले में एक युवती को बेचे जाने की अफवाह उड़ने पर कुछ महिलाओं और पुरुषों ने कस्बे के हॉस्पिटल तिराहे हाईवे पर सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 12 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पहले गुमशुदा युवती को पुलिस ने सोमवार को ही बरामद किया था। उसे पुलिस टीम 164 के बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास ले गई थी। टीम में एक एसआई, एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिस वाले थे। मेडिकल कराने के बाद किसी कारण से बयान ना होने के कारण पुलिस टीम युवती को नारी निकेतन में दाखिल कर वापस आ रही थी।

इसी दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस ने युवती को एक लाख रुपये में बेच दिया। इससे नाराज ग्रामीण हॉस्पिटल तिराहे पर जुट गए थे। उधर, नारी निकेतन में युवती को छोड़कर पुलिस टीम बोलेरो से दुद्धी की ओर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान हॉस्पिटल तिराहे हाईवे पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने गाड़ी रुकवाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने मुक्के और घुसे से पुलिस वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर एडिशनल एसपी नक्सल अरुण कुमार दीक्षित पहुंच गए।

इस मामले में पुलिस ने 12 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में एसपी सलमान ताज पाटिल ने हमला करने वालों पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें