Varanasi News: संकट मोचन संगीत समारोह में लगी फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए कला प्रेमियों का जमावड़ा हो रहा है। सुरक्षा के कारण मोबाइल अंदर न ले जा पाने के कारण लोग इन आकर्षक तस्वीरों के साथ सेल्फी नहीं ले पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, डॉ. गणेशन द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग को देखने के लिए भीड़ जुट रही है।
संकट मोचन मंदिर परिसर में बीएचयू दृश्यकला के जानकार डॉ. राधाकृष्ण गणेशन द्वारा बनाई भगवान राम की फोटो लोगों को खूब भा रही है। बीएचयू कला भवन से सेवानिवृत्त डॉ. गणेशन ने बताया कि उन्होंने एक रात भगवान राम की पेटिंग बनाने का सपना देखा। इसके बाद करीब 14 घंटे का समय लगाकर अयोध्या में स्थापित भगवान राम लला की मूर्ति का ऑयल पेस्टल सूखे रंग से चित्र बनाया।
उन्होंने बताया कि सूखे रंग के साथ कला को रूप देना कठिन होता है। इसमें काले प्त्थर की नक्कासी को स्पष्ट दिखाया गया है। कहा कि रामचरितमानस में तुलसी दास के दोहे को आधार बनाते हुए रघुवर छवि बनने का काम किया।