फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में परवान चढ़ेगा काशी-क्योटो समझौता

Sat, 05 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और जापान के बीच मित्रता का संबंध है। इस संबंध को और प्रगाढ़ बनाने के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे काशी आ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां होटल गेटवे के नदेसर पैलेस में काशी-क्योटो समझौता परवान चढ़ेगा। गोयल शुक्रवार को नदेसर पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि काशीवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे आ रहे हैं।
शुक्रवार को पीएम मोदी के दूत जापानी पीएम के स्वागत को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने काशी पहुंचे।
 पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी और क्योटो के बीच हुए समझौते के तहत जापान से तकनीकी सहयोग मिलेगा।
इसके लिए जापान के पीएम दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और इसके बाद यहां नदेसर पैलेस में काशी-क्योटो समझौते पर चर्चा करेंगे। बताया कि यहां उनके स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया है।
रात्रिभोज के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे। चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों की मदद के सवाल पर कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए पांच इमरजेंसी रिस्पांस स्टेशन मांगे थे।
विज्ञापन

 उन्हें सात इमरजेंसी रिस्पांस स्टेशन दिए गए हैं। जल्द ही वहां बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
यहां पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बाबतपुर एयरपोर्ट, नदेसर पैलेस और दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण किया।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीएम के आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की बाबत निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा आईपीडीएस योजना की प्रगति की समीक्षा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें