फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक ट्रक की वजह से तीन घंटे तक जहां-तहां खड़ी हो गईं ट्रेनें, बाधित रहा रूट

Tue, 21 Jan 2020 07:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर रेलवे क्रासिंग नंबर 83 मटकुट्टा गेट पार करते समय सोमवार की रात 11 बजे एक ट्रक रेलवे लाइन पर खराब हो गया। इससे अप और डाउन लाइन बाधित हो गई और दर्जनभर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई।

विज्ञापन


आरपीएफ की टीम ने क्रेन मंगाकर ट्रक हटवाया। इसके बाद रात 2 बजकर 20 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। सकलडीहा से खाली ट्रक अलीनगर की तरफ आ रहा था। रात 11 बजे मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रैक पर ही ट्रक का गुल्ला टूट गया और वह वहीं खड़ा हो गया।

गेट मैन ने कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद इस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया। डाउन की ओर जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप और डाउन की कुल एक दर्जन ट्रेनों और मालगाड़ी को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दूसरे ट्रक से टोचन कराकर खराब ट्रक हटाने की कोशिश की लेकिन दूसरा ट्रक भी बिगड़ गया। तब आरपीएफ ने क्रेन को बुलाया और दोनों ट्रकों को हटवाया। इसके बाद रात 2.20 जबे ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें