लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद केक काटते पेटीएम के जीएम
- फोटो : अमर उजाला
देश की अग्रणी वॉलेट कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बनारस में मंगलवार को बैंकिंग आउटलेट लांच हुआ। पेटीएम वाराणसी में अपने कार्य को और रफ्तार देने में जुटा है।
पेटीएम के जीएम सुमित सिंह ने मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट स्थित दावत रेस्टोरेंट पर तीस लोगो को प्रशिक्षण देने के बाद केक काटकर पेटिएम पेमेंट्स बैंक ने अपने बैंकिंग आउट्लेट्स लांच किए।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कोई भी सामान्य व्यक्ति पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा अपने घर के समीप, बैंकों की तरह सुविधाएं प्राप्त कर सकता है। मंडल प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि अपने मोबाइल में पेटीएम ऐप को यूज करके रिचार्ज व अन्य खरीदारियों पर भी आकर्षक कैश बैक ले सकते हैं।
इन सभी सुविधाओं को लेने के लिए नागरिक को अधिकृत पेटीएम बैंक एजेंट के माध्यम से अपना खाता खुलवाना पड़ेगा जिसे वह अपने एंड्रायड फोन पर ही 24 घंटे और सातों दिन उपयोग कर सकते हैं। यह पूरी तरीके से ओटीपी बेस और सुरक्षित है।