फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पवन हंस’ कराएगा काशी से कुशीनगर की सैर

Sat, 31 Dec 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
pawan hans - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पर्यटक उद्योग में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। ‘पवन हंस’ सैलानियों को गंगा दर्शन के साथ ही काशी से कुशीनगर तक की सैर कराएगा। बौद्ध सर्किट में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की सरकार की तैयारी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


'निजी कंपनी ‘पवन हंस’ को हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए  जिला प्रशासन, बाबतपुर एयरपोर्ट अथारिटी और बीएचयू से एनओसी भी मिल गई है। पहले चरण में पांच सीटर हेलीकाप्टर सेवा शुरू होगी। पर्यटकों के रुझान पर बाद में हेलीकाप्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

गुड़गांव की निजी कंपनी पवन हंस ने पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव किया था। प्रदेश सरकार ने इसे मंजूर करते हुए कंपनी को औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया था। कंपनी की औपचारिकताओं के बाद अब उसे एनओसी दे दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही, सारनाथ में लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड का निर्माण भी करा दिया है। पहले चरण में कंपनी एक हेलीकाप्टर संचालित करेगी। यह पांच सीटर हेलीकाप्टर एयरपोर्ट से सारनाथ, वहां से बीएचयू और गंगा दर्शन कराते हुए वापस एयरपोर्ट जाएगा। गंगा की मौजों के ऊपर करीब आधे घंटे तक उड़ता रहेगा।

कंपनी की योजना काशी दर्शन के बाद बौद्ध सर्किट का भ्रमण कराने की भी है। हेलीकाप्टर सेवा काशी से कुशीनगर और कपिलवस्तु तक के लिए होगी। कुशीनगर में हेलीपैड तैयार हो चुका है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि हेलीकाप्टर सेवा जल्द शुरू होगी। कंपनी को टूर आपरेटर्स की लिस्ट दे दी गई है। जल्द ही टूर आपरेटर्स की बैठक कर किराये की दरें निर्धारित की जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें