औराई (भदोही)। मुंबई से दरभंगा जाने वाली डाउन पवन एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को फेल हो जाने के कारण गाड़ी माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर चार घंटे तक खड़ी रही। प्रयागराज से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन शाम पांच बजे आगे बढ़ सकी। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर 12.50 बजे सिग्नल मिलने पर ट्रेन आगे बढ़ी पर माधोसिंह स्टेशन पार करने के पहले ही उसका इंजन फेल हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। चालक दल ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। अंतत: चालक ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी और स्टेशन मास्टर ने वाराणसी कंट्रोल को। कम दूरी वाला रेल मंडल खड़ी ट्रेन को दूसरा इंजन नहीं उपलब्ध करा सका। जबकि ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन लेकर जा रहा था। प्रयागराज के सैदाबाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का डीजल इंजन मंगाकर ट्रेन को 5 घंटे बाद वाराणसी की ओर रवाना किया गया।