फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में 75 लाख के साथ पकड़ी गई फार्च्यूनर खरीदी गई थी लंका के पते पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पटना में बुधवार की रात जिस फार्च्यूनर से 75 लाख रुपये बरामद हुए, वह लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट के पते पर संजय कुमार सिंह के नाम से खरीदी गई थी। होटल व्यवसायी संजय रोहतास के रहने वाले हैं और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को लंका स्थित संजय के फ्लैट पर ताला लटका मिला। वहीं, फ्लैट के अगल-बगल अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग संजय के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। उधर, जिला पुलिस का कहना है कि इस संबंध में बिहार पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। बुधवार की रात पटना के बिस्कोमान के समीप यूपी 65 सीआर 7000 नंबर लिखी एक फार्च्यूनर दिखी तो पुलिस ने उसे रुकवाया। चेकिंग में वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में धुत मिला, जबकि उसके अंदर एक बैग में 75 लाख रुपये और राजद का झंडा और पंफलेट आदि बरामद हुआ। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस वाहन और पैसे के साथ नशे में धुत चालक को हिरासत में ले ली। बृहस्पतिवार को चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन मालिक रोहतास निवासी संजय कुमार सिंह हैं। इस संबंध में पटना के सदर एसडीओ नितिन सिंह ने बताया कि पैसा और वाहन जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। संजय को नोटिस जारी कर उनसे उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। पुलिस की एक टीम रोहतास स्थित उनके घर पर भी गई थी। आयकर विभाग की रिपोर्ट और संजय के जवाब के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट-----------------------
बिहार जाने वाले मार्गों पर बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी
बिहार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेशनल हाईवे-दो पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि रामनगर, लंका, रोहनिया और मिर्जामुराद थाने की पुलिस को नेशनल हाईवे-दो पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि शराब की अवैध खेप बिहार की ओर किसी भी सूरत में जाने न पाए। मुखबिर तंत्र सक्रिय रहे और पुलिस को किसी वाहन में भारी मात्रा में नकदी ले जाने की सूचना मिले तो उसे चेक किया जाए। हालांकि चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान करने या दुर्व्यवहार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। इसी तरह से आदमपुर थाने की पुलिस को भी अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें