फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से जीवंत होंगे लाल बहादुर शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नई पीढ़ी देख और सुन सकेगी। शास्त्री जी स्मृतियां अब उनके आवास में जल्द ही जीवंत रूप में नजर आएंगी। संस्कृति विभाग ने लालबहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय के दूसरे हिस्से में आडियो वीडियो हॉल बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस हाल में लालबहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी फि ल्मों को दिखाया जाएगा। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी क्लिप को भी प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही लाइब्रेरी व सोवेनियर पटल आदि भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है जल्द ही इस पर स्वीकृति मिल जाएगी और कार्य शुरू कर दिया जाएगा। क्लिप जुटाने व उनके परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें