फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में शुरू हो रही यह सुविधा, मरीजों की खत्म होगी 'टेंशन'

Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मरीजों की एक टेंशन जल्द ही खत्म होने वाली है। ओपीडी में इलाज के लिए पर्चा जमा करने के बाद अपना नंबर आने के इंतजार में बेचैन मरीज और उनके तीमारदारों के लिए एक नई पहल की गई है।
विज्ञापन


दरअसल ओपीडी में अब पर्चे के लिए स्क्रीन लगाई जा रही है। जिस पर मरीजों का पर्चा नंबर दिखेगा। इससे जहां एक ओर मरीजों को अपनी बारी का पता चल सकेगा वहीं मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

बीएचयू में दूर दराज के मरीज एक दिन पहले ही यहां पहुंच जाते हैं, जिससे कि सुबह ओपीडी में समय से उनका नंबर लग सके और डॉक्टर को दिखा लें। अब तक किसी तरह की कोई मुकम्मल व्यवस्था न होने की वजह से आए दिन ओपीडी में पर्चा लगाने, पहले से खड़े वालों का नंबर न आने आदि को लेकर मरीजों की वहां तैनात कर्मचारियों से नोकझोंक होती रहती है।
विज्ञापन


अब इससे निपटने के लिए स्क्रीन लगाई जा रही है। इसमें हर एक बार में तीन मरीजों का नंबर दिखाया जा रहा है। जो कि बारी-बारी से अंदर जाकर अपना इलाज करा सकें। ट्रायल के आधार पर अभी सर्जरी, नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी हाल में तीन स्क्रीन लगवाई गई है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जगह-जगह टीन शेड, कुर्सी लगवाने के साथ ही ओपीडी के लिए स्क्रीन लगवाकर उस पर सभी का नंबर यह दिखवाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इससे एक निश्चित समय पर मरीज चिकित्सक को दिखा सकेंगे। जल्द ही सभी ओपीडी में स्क्रीन लग जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें