महामना कैंसर अस्पताल की चार मंजिला छत से कूदकर जान देने वाले कैंसर मरीज रामेश्वर कुमार की घटना वाराणसी के लिए पहली है। अभी तक किसी भी मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर जान नहीं दी थी। वाराणसी में आर्थिक तंगी, प्यार में धोखा, घरेलू कलह, मां-बाप की डांट, बीमारी से ग्रसित, प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता, व्यापार में नुकसान पर खुदकुशी करने वालों की संख्या अधिक रही है।
लंका थाना क्षेत्र में एमबीबीएस डॉक्टर रुचिका मौर्या ने मई 2026 में शिवम कॉम्प्लेक्स में अपने कमरे में मानसिक तनाव के बाद खुदकुशी कर ली थी। लोहता थाना क्षेत्र बनकट गांव में राहुल मिश्रा के सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर खुदकुशी करने का चर्चित मामला सामने आया था, जिसमें उसने वैवाहिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न धारा के दुरुपयोग को जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे ही लालपुर-पांडेयपुर और चोलापुर में भी घरेलू विवाद के चलते युवकों ने फंदे से लटक जान दी थी।
सिगरा और लंका थाना क्षेत्रों में विवाहिताओं (जैसे काजल राय और शिल्पा सिंह) की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत की सूचनाएं आईं, जिनके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए।