फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निजी अस्पताल में मरीज को लगा दिया एक्सपायर्ड इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों के हंगामे के बाद डॉक्टर-स्टाफ अस्पताल छोड़कर भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। सारनाथ नक्खीघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे हंगामा करने लगे। हाथ में एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन का पैकेट दिखाकर परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर घटना के बाद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए।
गाजीपुर जिले के रामपुर खानपुर निवासी बालमुकुंद (55) को परिजनों ने पिछले शुक्रवार को नक्खीघाट में भर्ती करवाया था। यहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ी तो परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जिस इंजेक्शन को लगाने को कहा, वह 40 हजार रुपये की खरीदी गई। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट मई 2026 अंकित था। हंगामे के दौरान परिजन डॉक्टर को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। उधर, हंगामा होता देख अस्पताल से डॉक्टर सहित कई स्टॉफ हॉस्पिटल छोड़ निकल लिए। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने परिजनों से बातचीत की। अनूप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से अगर शिकायत की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सारनाथ पुलिस ने फोन पर न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में एक मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के मामले में परिजनों के हंगामे की सूचना दी थी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर परिजन किसी तरह की शिकायत करते हैं तो नियमानुसार मेडिकल बोर्ड गठित कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.एनपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें