राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में गोरखपुर में आयोजित क्षेत्रीय रेलवे हिन्दी नाटक प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी मंडल की नाट्य टीम ने ''शतरंज के खिलाड़ी'' की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर क्षेत्रीय हिंदी नाट्योत्सव-2026 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने नाट्य दल के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने टीम के सामूहिक प्रयास, उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक आशुतोष पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।