फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बना पाथवे, वार्ड तक जाने की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक से अस्पताल में डॉक्टर्स लाउंज तक स्ट्रेचर, व्हीलचेयर से जा सकेंगे मरीज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल और सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में भर्ती मरीजों को अब एक जगह से दूसरे जगह तक स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से ले जाने की राह आसान हो गई है। इसके लिए एसएसबी के पास से अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज के सामने तक एक पाथवे बनाया गया है। मरीजों को इसी पाथवे से लाया ले जाया जाएगा।
बीएचयू एसएसबी में नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी की ओपीडी के साथ कार्डियोलॉजी की कैथ लैब भी है। न्यूरोलॉजी से जुड़े मरीज भी एसएसबी में भर्ती किए जाते हैं। यहीं पर छठे तल पर आईसीयू भी है। प्राय: जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से अस्पताल ले जाना पड़ता है। अब तक कोई एकल व्यवस्था न होने के कारण स्टाफ और तीमारदार सड़क के रास्ते मरीज को अस्पताल ले जाते थे। अब एसएसबी से डॉक्टर्स लाउंज तक पाथवे बनकर तैयार हो गया है। इसमें बारिश, तेज धूप, कोहरा आदि के समय में भी मरीजों को आसानी से ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिहाज से ही पाथवे बनाया जा रहा है। अब मरीजों को संबंधित वार्ड/ओपीडी तक जाने में सहूलियत होगी। सुरक्षाकर्मी भी लोगों की मदद के लिए पाथवे गेट पर बैठे रहेंगे। - प्रो. अंकुर सिंह, डिप्टी एमएस, बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें