फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दस दिन मैनुअल तरीके से गुजरेंगी कैंट स्टेशन से ट्रेनें, पढ़ें- क्यों हुआ बदलाव?

Wed, 27 Sep 2023 12:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मैनुअल तरीके से ट्रेनों को गुजारा जाएगा। तीसरे चरण का काम पांच अक्तूबर को पूरा हो रहा है। इस बीच दस दिनों तक कुछ ट्रेनों को कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं देकर शिवपुर और काशी स्टेशन पर रोका जाएगा। कैंट के बजाय काशी और शिवपुर स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी।
विज्ञापन
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें। - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के चौथे चरण में अधिकतर ट्रेनों की आवाजाही थम जाएगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि चौथे चरण का काम छह अक्तूबर से शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। तीन जोड़ी ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। इसमें पिछले तीन चरणों की निरस्त ट्रेनें भी शामिल होंगी। इस बीच सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी।

विज्ञापन


मैनुअल तरीके से ट्रेनों को गुजारा जाएगा। तीसरे चरण का काम पांच अक्तूबर को पूरा हो रहा है। इस बीच दस दिनों तक कुछ ट्रेनों को कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं देकर शिवपुर और काशी स्टेशन पर रोका जाएगा। कैंट के बजाय काशी और शिवपुर स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी।

ट्रेनें, जो काशी और शिवपुर स्टेशन पांच मिनट रुकेंगी

12391/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13151/52 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13307/08 गंगा सतलज एक्सप्रेस, 15623/24 कामाख्या एक्सप्रेस, 12317/18 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 12325/26 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 22317/18 हफसफर एक्सप्रेस और 19051/51 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शामिल है, जिन्हें पांच-पांच मिनट का ठहराव दोनों दिशाओं में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Train - फोटो : iStock
यात्रियों को दी जा रही हैं सूचनाएं

स्टेशन निदेशक ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग बदले जाने की सूचना यात्रियों को लगातार दी जा रही है। स्टेशन पर पूछताछ काउंटर और एनाउंसमेंट के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में लगे एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण भी कराया रहा है। टिकट आरक्षण कराने वाले यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये सूचना दी जा रही है।

सात अक्तूबर के बाद गंगा में चलेंगी सिर्फ सीएनजी नावें

नगर निगम ने नाविकोंं को सीएनजी इंजन लगाने की अंतिम मियाद बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दी है। इसके बाद गंगा में सिर्फ सीएनजी नावें ही चलेंगी। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि 129 नाविकों को व्यक्तिगत नोटिस दिया गया है। सबसे कहा गया है कि सात अक्तूबर से पहले अपनी नावों में सीएनजी इंजन आवश्यक रूप से लगवा लें। ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। डीजल नावें सीज कर दी जाएंगी। नगर निगम की ओर से मेसर्स मेकान एजेंसी से 864 डीजलयुक्त इंजन के नावों को सीएनजी इंजन में बदला जाना है। अब तक 735 नावों में सीएनजी इंजन लग गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें