विमान में प्रवेश से पहले यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच की जाती है। ऐसे में यदि तस्वीर में दिखाई दे रहा त्रिशूल नुकीली वस्तु है, तो उसे विमान के अंदर ले जाने की अनुमति कैसे दे दी गई। सीआईएसएफ व नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की हवाई यात्रा संबंधी सुरक्षा सूची में कई प्रकार की धारदार और नुकीली वस्तुओं को विमान में ले जाने पर प्रतिबंध है। फिर भी विमान के अंदर बच्ची के हाथ में दिखाई दे रहा त्रिशूल सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।
विमान में धार्मिक आयोजन भी चर्चा में
यात्रियों ने विमान के अंदर सामूहिक मंगल पाठ किया। सवाल यह भी है कि उड़ान के दौरान सामूहिक धार्मिक गतिविधि के लिए एयरलाइन या क्रू से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। विमान के भीतर किसी भी सामूहिक गतिविधि की अनुमति सुरक्षा और संचालन संबंधी नियमों के अनुरूप ही होती है। धार्मिक आयोजनों को अक्सर अनुमति नहीं दी जाती, फिर भी बड़ी संख्या में यात्रा को अनुमति दी गई।
क्या बोले अधिकारी
इस यात्रा के लिए अनुमति को लेकर कोई जानकारी नहीं है। विमान में त्रिशूल कैसे पहुंचा यह बिलकुल जांच का विषय है। इसकी जांच कराएंगे।
-पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विमान में त्रिशूल और झंडे को लेकर कोई अनुमति नहीं दी जाती। विमान में ले जाने की अनुमति बीसीएएस द्वारा दी गई होगी। इसकी जानकारी नहीं है। -सोनू कुमार, प्रभारी स्टेशन हेड, इंडिगो, वाराणसी