फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिमाग खराब है तो अभी ठीक कर दूंगा... नाविक ने लाइफ जैकेट पहनने को कहा तो यात्री ने हड़काया

Sat, 13 Jun 2026 05:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नौका विहार के दौरान नाविक ने लाइफ जैकेट पहनने को कहा तो यात्री ने उसे हड़का दिया। कहा कि दिमाग खराब है तो अभी ठीक कर दूंगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन
बहस करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट पहनने को लेकर एक यात्री और नाविक के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक युवक नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट नहीं पहना है। नाविक जब उसे पहनने को कह रहा तो उसे हड़का रहा है। युवक ने कहा कि अभी ठीक कर दूंगा दिमाग खराब है क्या..? ऐसे में नाव में बैठे अन्य यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


नाविक ने जब हाफ पैंट और टी शर्ट पहने युवक को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा तो युवक खुद को विभाग का बताकर नाविक पर धौंस जमाने लगा। वायरल वीडियो में युवक नाविक से अभद्र भाषा में बात करते भी दिख रहा है। नाव में अन्य पर्यटक लाइफ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और उसके पद की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

नाविकों का कहना है कि गंगा में बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा कारणों से लाइफ जैकेट पहनना यात्रियों के हित में है। जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। नाविक का चेहरा नहीं दिख रहा है। हालांकि जल्द ही इसकी सच्चाई का पता चलेगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें