फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल: जिला न्यायालय में जज की कुर्सी पर बैठकर महिला देने लगी आदेश, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 13 Jun 2026 05:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और निर्देश देने लगी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई। महिला ने खुद को न्यायाधीश बताते हुए आदेश देने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन


शिवपुर निवासी 50 वर्षीय वंदना गुप्ता शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। जिला न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण न्यायालय कक्ष में फाइलें रखी थीं। वंदना मंच पर पहुंचकर निर्देश देने लगीं। उन्होंने वकीलों से कहा कि वह जिला न्यायाधीश हैं और सभी मामलों की सुनवाई करेंगी। वकीलों द्वारा वीडियो बनाने पर वह भड़क गईं और कुर्सी से उतरने से इन्कार कर दिया। मौके पर महिला पुलिस बुलाई गई, जिसने वंदना को हिरासत में लेकर कैंट थाने पहुंचाया। 

पूछताछ में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है। वह बार-बार कह रही थीं कि कैंट में उनका एक मुकदमा है, जिसमें उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस ने इस दावे को नकारते हुए कहा कि यहां महिला से जुड़ा कोई मामला नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, वकीलों ने बताया कि वंदना का न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है। वह पहले भी कई बार न्यायालय में आकर न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं। घटना के बाद अपर जिला न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें