फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट: वाराणसी से बैंगलोर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे लेट, लोग हुए परेशान; जानें पूरा मामला

Thu, 07 Aug 2025 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विमान का इमरजेंसी गेट खुलते ही अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर विमान को रोक दिया। एक घंटे की जांच-पड़ताल के बाद विमाना ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को बैंगलोर जाने के लिए तैयार खड़े विमान का एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। इस घटना से अफरातफरी मच गई और विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा। इस दौरान उड़ान को एक घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अकासा एयरलाइंस की उड़ान क्यूपी-1491, जो मुंबई से वाराणसी पहुंची है, वही विमान उड़ान संख्या क्यूपी-1424 बनकर रात 7:55 बजे बैंगलोर के लिए रवाना होने वाली थी। विमान को जैसे ही एप्रन से पुशबैक कर रनवे की ओर बढ़ाया गया।

सुल्तानपुर निवासी यात्री अजय तिवारी ने अचानक विमान का इमरजेंसी डोर खोल दिया। विमान क्रू ने तुरंत पायलट को सूचना दी। पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस लाया। सुरक्षा नियमों के तहत यात्री को तत्काल विमान से उतारकर एयरपोर्ट सुरक्षा बल और एयरलाइन द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को पुनः रवाना किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं विमान करीब एक घंटे की देरी से बैंगलोर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें