फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: वाराणसी में फिर बंद हुए 12वीं तक के स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश; जानें कब खुलेंगे

Thu, 07 Aug 2025 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एक बार फिर 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। डीएम ने रात में ये आदेश जारी किया है। बारिश और बाढ़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Closed in Varanasi: वाराणसी में भारी वर्षा को देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश के अनुपालन में जिले की प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित समस्त बोर्ड (बेसिक शिक्षा परिषद्, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं संस्कृत बोर्ड) के सभी विद्यालय आठ अगस्त को बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा जलस्तर
काशी में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सभी 84 घाट डूबने के बाद अब सड़कों तक बाढ़ का पानी आ गया है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह सामने घाट की सड़कों तक गंगा का पानी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 के बाद छह साल बाद सामने घाट की सड़कों से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक बाढ़ का पानी आया है। पूरी सड़क जलमग्न हो गई है।


जिले के 20 बाढ़ राहत शिविरों में 605 परिवारों के 2877 लोगों ने शरण लिया है। 577 परिवार ऐसे हैं जो अन्य जगहों पर डेरा डाले हैं। सरैयां, सराय मोहाना, पुराने पुल, सलारपुर, शैलपुत्री, कोनिया, नक्खी घाट, सामने घाट, ढेलवरिया, सुजाबाद, डोमरी, अस्सी, दशाश्वमेध, लोहता, चिरईगांव समेत कई क्षेत्रों में तेजी से पलायन हो रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से रोस्टर के हिसाब से लंच पैकेट, फल, दूध पैकेट आदि लोगों को दिए जा रहे हैं। शिविर में रहने वाली सुमन ने बताया कि बाढ़ का पानी अचानक से घर में आ गया। इससे सामान खराब हो गया है। नाज्मा ने बताया कि साड़ी का कारोबार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें