फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत, कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी में शव को लिया कब्जे में

Sun, 31 May 2020 08:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एंबुलेंस में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुंबई से वाराणसी आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक श्रमिक की मौत हो गई है। रविवार की सुबह ट्रेन पहुंचने पर कंट्रोल की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। फिलहाल कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पीएम कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार अचानक सांस फूलने और सीने में दर्द उभरा तो सीट पर लेट गए। उसके कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिए।

विज्ञापन


मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 1871 स्पेशल ट्रेन 29 मई की रात को वाराणसी के लिए रवाना हुई।   ट्रेन के एस-8 में सवार बलरामपुर के पचफेड़वा निवासी रामचंदर सोनी 85 वर्ष बेटे जगदंबा सोनी सहित अन्य के साथ वाराणसी आ रहे थे। 30 मई की रात में भोजन के बाद अचानक रामचंद्र की तबियत खराब हो गई।

सांस लेने में तकलीफ और सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद बेटे जगदंबा ने पानी पिलाकर सीट पर लेटा दिया। कुछ ही घंटे बाद रामचन्द्र ने दम तोड़ दिया। श्रमिक की मौत के बाद ट्रेन के अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया।।
विज्ञापन


सुबह  करीब 5.20 पर ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों में पीपीई किट पहनकर कोच से शव निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया की कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें