वाराणसी के कैंट व मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोरोना से बचाव के लिए दवा का छिड़काव और फ्यूमिगेशन कराया गया। इस दौरान यात्री हाल, वातानुकूलित यात्री हाल, डोरमेट्री सहित अनेक भीड़-भाड़ वाले स्थानों और कार्यालयों में फ्यूमिगेशन किया गया।
स्टेशन पर आने वाले विदेशी यात्रियों का पर्यटक केंद्र में रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर में अचानक सफाई कर्मियों द्वारा यात्री हाल खाली कराए जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।