कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार हल्की बारिश खेतों के लिए बेहतर है। मगर कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं से खेतों में फसलों को नुकसान भी हुआ है। मौसम के करवट बदलने से सुबह-शाम ठंड बनी रह सकती है। बारिश एक बार फिर ठंड को वापस ला सकती है। फिलहाल दोपहर तक तो कहीं बादल नजर नहीं आते हैं। पिछले कई दिनों से बदलों का घेरा छाया हुआ है, जिससे धूप हल्की हो गई है।