फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदागिन से गिरजाघर तक भवनों के बेसमेंट में पार्किंग

Tue, 26 May 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदागिन से गोदौलिया-गिरजाघर तक व्यावसायिक भवनों के बेसमेंट खाली कराए जाएंगे, वहां पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने इसके लिए कमिश्नर और डीएम को निर्देशित दिया। मैदागिन से गोदौलिया तक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी में है जबकि व्यापारी चाहते हैं कि पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था कर इस क्षेत्र में वीआईपी कल्चर समाप्त किया जाए।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने सभी तालाबों, पोखरों को समीप के राजकीय नलकूपों और नहरों से भरने की ताकीद की। वरुणा नदी में ज्ञानपुर नहर से पानी छोड़ने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि बेनियाबाग पानी टंकी के पास सहित सड़क किनारे जहां भी अतिक्रमण किया गया हो, उसे अभियान चलाकर हटाया जाए। बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जगह शहर के चारों तरफ छोटे-छोटे एसटीपी बनाए जाएं।

रमना के पास कूड़ा डंपिंग की समस्या के मद्देनजर करसड़ा प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराने पर जोर दिया। पीडब्ल्यूडी और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा कराएं। सरायमोहाना सेतु के लोकार्पण के लिए 22 अगस्त 2015 और मंडुवाडीह आरओबी के लोकार्पण के लिए 15 जुलाई 2016 की तिथि निर्धारित की। तय समय में निर्माण पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव के अलावा कार्यदायी संस्थाओं के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें