नए प्रस्ताव में लगभग 20 वर्ग मीटर का कार्यालय, 25 वर्गमीटर का सीसीटीवी सिक्योरिटी रूम, 34 वर्ग मीटर में प्रसाद वितरण एरिया, 112 और 225 वर्ग मीटर में दो शू रैक स्थल, छह पेयजल स्थान, बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टॉयलेट ब्लॉक, फूड कोर्ट, दो शॉपिंग ब्लॉक, स्नान मंडप, व्याख्यान कक्ष, स्मारिका दुकान और आर्ट गैलरी भी बनाई जाएगी। शॉपिंग ब्लॉक में लोग खरीदारी कर सकते हैं।
दो चरण में तैयार होगी पार्किंग
लगभग 1000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था दो चरण में तैयार होगी। पहले चरण में 16 बस, 55 कार, 74 ऑटो और ई-रिक्शा, 735 टू व्हीलर के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। दूसरे चरण में 28 बस और 55 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
अधिकारी बोले
मंदिर परिसर के कार्य के लिए डीपीआर दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। वहां से स्थिति स्पष्ट होने के बाद काम शुरू होगा। -प्रो. एएस रघुवंशी, समन्वयक, बीएचयू विकास कार्य