फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगी राहत: रामनगर में वेंडिंग जोन में बढ़ाई जाएगी पार्किंग की सुविधा, निर्माण का खाका तैयार

Fri, 16 Jan 2026 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रामनगर में वेंडिंग जोन में पार्किंग की सुविधा बढ़ाई जाएगी। जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Parking - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में घनी आबादी और बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए निगम ने वहां व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही, क्षेत्र में रिक्त स्थानों पर पार्किंग और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


रामनगर जोन कार्यालय में बृहस्पतिवार को व्यापारियों के संग हुई बैठक के दौरान बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित दुकानों से होने वाली जाम की समस्या खुलकर सामने आई। व्यापारियों ने पूर्व में प्रस्तावित दो स्थलों पर तत्काल व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: एलटी कॉलेज कैंपस में मंदिर के पास जुआ फड़ पर कैंट पुलिस का छापा, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही घनी आबादी को देखते हुए रिक्त स्थानों पर पार्किंग और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का भी अनुरोध किया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को इन सभी प्रस्तावों पर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रामनगर जोन कार्यालय का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें